उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद गरमाया, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात |

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद गरमाया, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात |

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाने की योजना का विरोध किया जा रहा है। इसी दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बनी। पुलिस के मुताबिक, पथराव की घटना के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इलाके में भारी पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स यानी RAF की भी तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का काम सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जुड़ा है। वहीं, मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में प्रदर्शन जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।