जम्मू में भारतीय वायुसेना की खास साइकिल एक्सपीडिशन पहुंची है। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा कारगिल तक जाएगी। भारतीय वायुसेना के 94वें वर्ष के समारोह के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य 1999 के कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देना है।

यात्रा के दौरान वायुसेना के जवान देश के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए जम्मू पहुंचे हैं। इसके बाद अभियान टीम कारगिल की ओर रवाना होगी। यह साइकिल यात्रा वायुसेना के जवानों के साहस, समर्पण और देश सेवा की भावना को भी प्रदर्शित करती है।
