तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुलिस का एक्शन देखकर हर कोई हैरान रह गया। गुटखा तस्करी के शक में एक कार का करीब 40 किलोमीटर तक पीछा किया गया। इस दौरान संदिग्धों को रोकने के लिए हेड कॉन्स्टेबल वेलुमुरुगन चलती कार की छत पर सवार हो गए और कई किलोमीटर तक उसी पर डटे रहे। पुलिस के मुताबिक, विलांकुरिची इलाके में एक कार में संदिग्ध लोगों के घूमने

की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसमें सवार तीन लोग कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर कार लॉक कर भागने लगे। कार के पीछे कई बोरियां रखी थीं, जिनमें गुटखा होने का शक था। पीछा करने के दौरान वेलुमुरुगन कार की छत पर चढ़ गए। करीब 40 किलोमीटर बाद पुलिस ने अविनाशी रोड पर कार को रोक लिया और तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।

