दक्षिण दिल्ली में आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद डीडीए के पार्कों में प्रवेश नियंत्रित करने को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को गार्गी कॉलेज समेत आसपास के इलाकों की बड़ी संख्या में छात्राएं सड़कों पर उतरीं और डीडीए, पुलिस तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इसके बाद कई छात्राएं देर रात आसपास के पार्कों में पहुंचीं और वहीं बैठकर विरोध जताया। छात्राओं का कहना

था कि महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर उनके सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने पर रोक लगाना समाधान नहीं है। विरोध के बाद डीडीए ने स्पष्ट किया कि पार्कों के निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और तय समय के भीतर प्रवेश पर रोक नहीं है। डीडीए ने सुरक्षा के लिए गश्त, सुरक्षाकर्मियों और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने की बात कही है।
