कुदरा। झपट्टा मारकर पर्स और मोबाइल छीनने वाले गिरोह के आतंक से परेशान लोगों को कुदरा पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें कुदरा थाना पुलिस के साथ डीआईयू की टीम की अहम भूमिका रही। मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दयानंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18 और 22 सितंबर को कुदरा थाना क्षेत्र में दो घटनाएं हुई थीं। बाइक सवार और टेंपो सवार महिला से झपट्टा मारकर पर्स व मोबाइल

छीन लिए गए थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शफक अब्बास, पिता आले हसन, ग्राम पखनारी, हरे राम कुमार, पिता कलिंदर सिंह, ग्राम समहोता और अरुण कुमार उर्फ कारण, पिता अर्जुन पासवान, ग्राम रिझाई, सभी थाना शिवसागर, जिला रोहतास के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
