कोलंबिया के सांता मार्टा शहर में समुद्र के बीच पर्यटकों से भरी एक नाव पलट गई। हादसा प्लाया ब्लांका और एल रोडाडेरो के बीच समुद्र में हुआ। बताया जा रहा है कि तेज लहरों और खराब मौसम के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह समुद्र में पलट गई। हादसे के वक्त नाव में सवार सभी पर्यटकों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिसकी वजह से किसी के डूबने की खबर नहीं

है। नाव पलटते ही आसपास मौजूद दूसरी नावों और जहाजों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद नाव में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी पर्यटक के डूबने की सूचना नहीं है। खराब मौसम और समुद्र में तेज लहरों को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
