पंजाब के राजपुरा-पटियाला स्थित चिटकारा यूनिवर्सिटी में देर रात दो छात्राओं के कथित तौर पर लापता होने की अफवाह के बाद छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कैंपस में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से छात्रों की झड़प की भी जानकारी सामने आई। मामला बढ़ता देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों व यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत की। डीएसपी सुखदेव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो छात्राओं के लापता होने से जुड़ी पोस्ट सामने

आई थी, जिसके बाद छात्रों से शिकायत ली गई है। हालांकि, फिलहाल किसी छात्र को यह जानकारी नहीं है कि कथित तौर पर कौन-सी दो छात्राएं लापता हैं और किसी छात्रा की पहचान भी सामने नहीं आई है। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया अफवाह बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि यूनिवर्सिटी में स्थिति शांतिपूर्ण है और सभी छात्र सुरक्षित हैं।