बिहार के गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासमागम 2026 का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना भी की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और मंत्री दिलीप जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। इस बार पितृपक्ष मेला 10 अक्टूबर तक चलेगा

और प्रशासन के अनुसार 16 लाख से अधिक पिंडदानियों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, मुख्यमंत्री ने मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बोधगया में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 1,700 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि इससे करीब 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। मेले को लेकर गया में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।