अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के 22 साल पुराने Swift Observatory को बचाने का मिशन सफल नहीं हो सका। Swift को ऊंची कक्षा में पहुंचाने के लिए निजी कंपनी Catalyst Space Technologies का Link अंतरिक्ष यान 3 जुलाई को लॉन्च किया गया था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण मिशन को अगस्त में बंद करना पड़ा। शुक्रवार को Link धरती के वायुमंडल में प्रवेश कर नष्ट हो गया। अंतरिक्ष यान के दो रिएक्शन व्हील खराब होने और एक वाल्व में समस्या के चलते

उसका काफी ईंधन खर्च हो गया। इसके बाद Swift को ऊंची कक्षा में ले जाने के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं बचा। हालांकि मिशन के दौरान Link, Swift के करीब 12 से 15 किलोमीटर तक पहुंचा और उसकी तस्वीरें भी लीं। अब Swift की कक्षा लगातार नीचे आ रही है और NASA के अनुसार उसके नवंबर की शुरुआत में वायुमंडल में प्रवेश करने की संभावना है।