पश्चिम बंगाल के बर्धमान में किसानों के लिए सरकार की ओर से कई अहम घोषणाएं की गई हैं। ‘सुलभे बिजली, सोनाली फसल’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किसानों को कृषि बिजली पर प्रति यूनिट अतिरिक्त 2 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया। सरकार के मुताबिक, इससे चार लाख से ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सिंचाई की लागत में सहायता

देने और किसानों से सीधे धान खरीदने की बात भी कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की खरीद MSP से अधिक कीमत पर सीधे किसानों से की जाएगी और इसमें बिचौलियों की भूमिका नहीं होगी। पश्चिम बंगाल सरकार पहले से ही केंद्रीकृत खरीद केंद्रों के जरिए किसानों से धान खरीद की व्यवस्था संचालित करती रही है। इस घोषणा के बाद किसानों को बिजली और धान खरीद दोनों मोर्चों पर राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।