नेपाल की राजधानी काठमांडू में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। तेज बारिश के बाद बागमती नदी का जलस्तर बढ़ गया और नदी का पानी किनारे से बाहर निकलकर निचले इलाकों में पहुंचने लगा। इसके चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। काठमांडू को देश के

दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग प्रभावित हैं। पृथ्वी हाईवे, बीपी हाईवे और कांती लोकपथ पर कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। सड़कें बंद होने के कारण लंबी दूरी के वाहन रास्ते में फंस गए हैं और यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।