रायपुर-बस्तर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 युवकों की मौत |

रायपुर-बस्तर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 युवकों की मौत |

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बस्तर हाईवे-30 पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। मारकाटोला घाट के पास ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ट्रक और पिकअप की टक्कर के कारणों का पता लगाने में जुटी है।