उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित UP International Trade Show 2026 के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पांच दिवसीय इस ट्रेड शो में व्यापार साझेदारी, तकनीकी सहयोग और निवेश के नए अवसरों पर

फोकस किया जा रहा है। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के विभिन्न उत्पादों और उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए मंच उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान कारोबार, निवेश और तकनीकी सहयोग से जुड़े अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। आयोजन में देश-विदेश के कारोबारियों और निवेशकों की भागीदारी भी हो रही है।
