प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के सामाजिक सुधार कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में लगातार सुधार और सकारात्मक बदलाव के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने प्रयागराज कुंभ के सफाईकर्मियों का भी उल्लेख किया और कहा कि उनकी सेवा से भारत का सम्मान बढ़ा, इसलिए उन्होंने उनके पैर धोकर

उनका सम्मान किया था। पीएम मोदी ने कहा कि वडनगर ने उन्हें जीवन के संस्कार दिए, जबकि काशी ने उनके जीवन में सेवा के अनेक रंग भरे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके सात सूत्रों—सेवाभाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, संवेदना और संवाद—का भी स्मरण किया।
