नेपाल के डोल्पा जिले के जुफाल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। नेपालगंज से डोल्पा जा रही सीता एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला दायां पहिया निकल गया। पहिया निकलने के बाद विमान रनवे पर ही रुक गया। विमान में 13 यात्रियों और 3 क्रू मेंबर समेत कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 7 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। राहत की

बात यह रही कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना सुबह करीब 8 बजकर 25 मिनट पर हुई। पायलट ने तुरंत इंजन बंद कर दिया। विमान को रनवे से हटाने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है। इसके चलते जुफाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों की ओर से विमान को हटाने और उड़ान सेवा बहाल करने की प्रक्रिया जारी है।