धनबाद के पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच सुबह-सुबह बिग बाजार के पास रघुकुल के सामने सड़क हादसा सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक काले रंग की कार ने सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद स्ट्रीट लाइट टूटकर

सड़क पर गिर गई। लोगों के मुताबिक टक्कर काफी जोरदार थी। हालांकि, कार की पहचान और हादसे की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।