मधेपुरा में छात्रा और युवक को घेरने का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया पूरा मामला |

मधेपुरा में छात्रा और युवक को घेरने का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया पूरा मामला |

बिहार के मधेपुरा से एक वायरल वीडियो से जुड़ा मामला सामने आया है। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उत्क्रमित हाई स्कूल उदा के बाहर एक छात्रा और उसके साथ मौजूद युवक को कुछ छात्रों ने घेर लिया। वायरल वीडियो में कुछ युवक छात्रा और युवक से पूछताछ करते और बाइक की चाबी निकालते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, पुलिस ने इस वीडियो को गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की बात कही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की है। परीक्षा की पहली पाली खत्म होने के बाद एक युवक स्कूल के बाहर सड़क पर बाइक के साथ खड़ा था। कुछ नाबालिग छात्रों ने उसके छात्रा से मिलने आने का संदेह जताते हुए पूछताछ शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, स्कूल के शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया और मामला शांत कराया। पुलिस ने कहा कि इस दौरान छेड़छाड़ या किसी अन्य अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिख रहे नाबालिगों की पहचान कर उनके अभिभावकों को नोटिस दिया गया है और जेजे एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गलत संदर्भ में वीडियो प्रसारित करने वालों की भी पहचान की जा रही है।