नवी मुंबई में एक बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार दोपहर पारसिक टनल के पास 17 वर्षीय युवक की कार पहाड़ी से नीचे गिरकर बेलापुर-उरण रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। हादसा करीब साढ़े तीन बजे हुआ। कार के रेलवे ट्रैक पर गिरने के बाद एक लोकल ट्रेन को रोकना पड़ा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी

मिलते ही रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कार को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद रेल परिचालन को सामान्य किया गया। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
