बिहार के बांका से एक युवती के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि मंदार हिल पर कुछ युवकों ने युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसके साथ मारपीट भी की। वायरल वीडियो में कई युवक युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

आरोप है कि युवती के विरोध करने पर उसके साथ चप्पल से मारपीट की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
