भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS त्रिशूल फ्रांस के टूलॉन पहुंच गया है। यहां भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच होने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भारतीय नौसेना हिस्सा लेगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र, दोनों जगह पेशेवर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें क्रॉस-डेक विजिट, ऑपरेशनल चर्चाएं और खेल

गतिविधियां शामिल हैं। इन गतिविधियों के जरिए दोनों देशों की नौसेनाएं अपने अनुभव और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करेंगी। साथ ही आपसी तालमेल और संयुक्त संचालन की क्षमता को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि INS त्रिशूल की यह यात्रा भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी को दर्शाती है।
