उत्तर प्रदेश के कानपुर से गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान बमबाजी और मारपीट का मामला सामने आया है। गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास विसर्जन यात्रा को कथित तौर पर कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद फायरिंग और बमबाजी की गई, जिससे यात्रा में भगदड़ मच गई। घटना के बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से भक्तों के साथ मारपीट की। इसमें

एक महिला समेत चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कई बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें लगातार धमाकों के बाद सड़क पर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से पूछताछ शुरू की। पुलिस पुराने विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
