अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात को अमेरिका और चीन के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक संपर्क के तौर पर देखा जा रहा है। व्हाइट

हाउस में हुए इस स्वागत समारोह के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच औपचारिक मुलाकात हुई। यह बैठक अमेरिका-चीन संबंधों और दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिहाज से अहम है।