पश्चिम बंगाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। न्यू टाउन के ईको पार्क में करीब 3 लाख प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में की गई। सरकार की ओर से इसे ड्रग-फ्री पश्चिम बंगाल की दिशा में एक अहम कदम

बताया गया है। इस दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप के बड़े स्टॉक को नष्ट किया गया। सरकार का कहना है कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ ऐसी कार्रवाई युवाओं को नशे से बचाने और सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अधिकारियों के मुताबिक, नशे के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।