अफगान नागरिक सैयद बिलाल खान केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार |

अफगान नागरिक सैयद बिलाल खान केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार |

पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिक के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में माल नगरपालिका का एक क्लर्क और एक कथित बिचौलिया शामिल है। मामला 28 वर्षीय अफगान नागरिक सैयद बिलाल खान से जुड़ा है, जिसे 18 सितंबर को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हिरासत में लिया था।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसके अफगान नागरिक होने और वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रहने की बात सामने आई। इसके बाद जांच के दौरान कालिम्पोंग पुलिस ने जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार इलाके में छापेमारी कर नगरपालिका कर्मचारी प्रशांतजीत दत्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दत्ता ने पूछताछ में मेटेली इलाके के एक बिचौलिए का नाम बताया, जिसके बाद असम खान को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।