SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय में इस्तीफा नहीं दिया गया तो पार्टी देशभर में आंदोलन शुरू करेगी और इस्तीफा होने तक पीछे नहीं हटेगी। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई

शुरू करने और यह स्पष्ट करने की मांग भी की कि कथित फैसले किसके निर्देश पर लिए गए। इसके अलावा SIR को फ्रीज करने, आगामी चुनावों को रोकने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को निरस्त कर नया कानून बनाने की मांग की गई है। वहीं, चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों पर कथित मतभेदों के संदर्भ में कहा है कि अलग-अलग राय और आंतरिक विचार-विमर्श सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं और आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।
