नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुई हैं और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के वोट की सुरक्षा करना चुनाव

आयोग की जिम्मेदारी है और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब एक रिपोर्ट में चुनाव आयोग के दो अन्य आयुक्तों द्वारा SIR और मतदाता सूची से जुड़े कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, चुनाव आयोग ने इन रिपोर्टों के जवाब में कहा है कि आयोग के सभी फैसले पूर्ण आयोग के सर्वसम्मत निर्णयों के आधार पर लिए गए हैं।