पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। गौतम अदाणी के साथ अदाणी ग्रुप के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल में उद्योग, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद गौतम अदाणी न्यू टाउन में प्रस्तावित ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गौतम अदाणी का स्वागत किया। प्रस्तावित अदाणी आरोग्य मंदिर 2,000 बेड की क्षमता वाला बड़ा स्वास्थ्य प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। इस परियोजना को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार और निवेश के अवसरों पर भी जोर दिया जा रहा है। बैठक और शिलान्यास कार्यक्रम के बीच बंगाल में औद्योगिक विकास और निवेश को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
