सिक्किम के पश्चिमी हिस्से से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारी बारिश के बाद पश्चिम सिक्किम के युक्सोम-ताशिडिंग इलाके के रिंबी गांव में लैंडस्लाइड हुआ है। पहाड़ से अचानक चट्टानें, मिट्टी और भारी मात्रा में मलबा नीचे की ओर बहने लगा, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ी से तेजी से मलबा गांव की ओर आता दिखाई दे रहा है। राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

है। लगातार बारिश के कारण इलाके में सड़क संपर्क और आसपास के घरों पर खतरा बना हुआ है। इससे पहले भी लैंडस्लाइड के कारण रिंबी-खेचोपालरी सड़क का एक हिस्सा बह गया था। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
