हजारीबाग। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी ने बुधवार को “संपूर्ण भागीदारी आंदोलन” के तहत उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओं व वंचित वर्गों के लिए सामाजिक न्याय और उचित प्रतिनिधित्व की मांग की गई। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम, कॉलेजियम समाप्त

कर न्यायिक आयोग गठन, पदोन्नति में आरक्षण, लंबित पद भरने, ठेकों में आरक्षण और मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग उठी। सफाईकर्मियों की स्थायी नियुक्ति, सीवर में मानव प्रवेश बंद करने, मृतक के परिजन को 30 लाख मुआवजा व नौकरी देने की भी मांग की गई।
