हजारीबाग। बड़कागांव के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा सांसद मनीष जायसवाल और भाजपा विधायकों पर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने बुधवार को परिसदन में प्रेसवार्ता कर कड़ा पलटवार किया। भाजपा नेता अनिल मिश्रा ने कहा कि बिना तथ्य के ईमानदार जनप्रतिनिधि पर सवाल उठाना राजनीतिक हताशा है। मनीष जायसवाल का कारोबार पुश्तैनी है, इसमें आपत्ति कैसी। उन्होंने कहा कि योगेंद्र साव पहले अपने कार्यकाल में फायर क्ले, कोयला उत्खनन और

हार्डकोक कारोबार से जुड़े सवालों का जवाब दें। मिश्रा ने 27 पुराने मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि रामगढ़ स्पंज आयरन से रंगदारी मामले में उन्हें सजा हुई थी और चिरूडीह गोलीकांड में 10 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। प्रेसवार्ता में प्रीतम साव, शेर सिंह, पूनम साव, राजू साव ने भी योगेंद्र साव पर निशाना साधा। पूनम साव ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि की कहावत उन पर सटीक बैठ रही है।
