बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसा दयानतपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्री धुएं और आग के बीच बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से

फैली कि यात्रियों को अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।