लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त करने का ऐलान किया है। ईशान आनंद, मायावती के छोटे भतीजे हैं। यह नियुक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की गई, जिसकी अध्यक्षता मायावती ने की।

बैठक के दौरान ईशान आनंद ने मायावती के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इससे पहले सितंबर में उन्हें पार्टी संगठन में अलग जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। अब उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
