मौसम विभाग ने 24 सितंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत के कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक

पहुंच सकती हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। झारखंड में रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और गिरिडीह में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है। वहीं आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।