पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। पुलिस को शीतला माता मंदिर ओवरब्रिज के नीचे दो लोगों द्वारा हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के

दौरान उनके पास से पांच जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। ग्रेनेड मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।