मुरादाबाद हाईवे पर देसी घी से लदा एक ट्रक अचानक पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में रखा देसी घी सड़क पर बिखर गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई, मौके पर भीड़ जुटने लगी और कई लोग सड़क पर बिखरे घी को इकट्ठा करते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग सड़क पर फैले घी को उठाते दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद कुछ समय के

लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, सड़क पर बिखरे सामान को लोग किस तरह अपने साथ ले जा रहे थे, इसे लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।