पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ जारी है। अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की धनुष तोप, पिनाका रॉकेट सिस्टम, M777 और L70 जैसी हथियार प्रणालियों की फायरिंग देखने को मिली। इसके साथ ही भारतीय सेना के Apache अटैक हेलिकॉप्टर ने भी युद्धाभ्यास में अपनी

ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया। फायरिंग रेंज में तोपों की गर्जना और हेलिकॉप्टर की कार्रवाई ने अभ्यास को बेहद प्रभावशाली बना दिया। भारत और अमेरिका के सैनिक इस संयुक्त अभ्यास में युद्ध जैसी परिस्थितियों में तालमेल, फायरिंग क्षमता और ऑपरेशनल तैयारियों को परख रहे हैं। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित है, जहां दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास कर रही हैं।
