भारत सरकार, आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं झारखंड सरकार, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष निदेशालय के मार्गदर्शन में 11वें आयुर्वेद दिवस 2026 के अवसर पर जिला आयुष कार्यालय, धनबाद द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री संजीव सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमकुम, आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र पाठक सहित आयुष विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयुर्वेद के महत्व, जन-स्वास्थ्य में इसकी उपयोगिता तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना तथा आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. कविता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम नोडल डॉ. विकास रमन, जिला आयुष नोडल पदाधिकारी डॉ. नीरज पाण्डेय, डॉ. अतुल सहित सभी आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं विभागीय कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद दिवस की इस वर्ष की प्रमुख अवधारणाओं—“Integrative Health Care for Better Health Outcome”, “Evidence, Research and Innovation in Ayurveda” तथा “Ayurveda for Community Wellbeing and Sustainable Living”—के माध्यम से आयुर्वेद को आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ समन्वित करने, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य एवं सतत जीवनशैली में आयुर्वेद की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
जिला आयुष कार्यालय, धनबाद की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारियों, चिकित्सकों, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।