कृष्णा नदी के पानी को लेकर तेलंगाना और कर्नाटक के बीच बातचीत तेज हो गई है। तेलंगाना के मंत्री वकिति श्रीहरि और जुपल्ली कृष्णा राव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना के किसानों के लिए कृष्णा नदी से पानी छोड़ने की मांग रखी। नेताओं के मुताबिक, जुड़ाला, भीमा, नेट्टमपाडु और कोइलसागर सिंचाई परियोजनाओं से करीब 5 लाख 50 हजार एकड़ जमीन की सिंचाई होती है

और हजारों किसान परिवार इन पर निर्भर हैं। प्रतिनिधिमंडल ने एक महीने तक रोजाना 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का अनुरोध किया। तेलंगाना के नेताओं का कहना है कि इस समय पानी नहीं मिलने से फसलों और किसानों की आय पर असर पड़ सकता है। प्रतिनिधिमंडल में विधायक बांदला कृष्ण मोहन रेड्डी, मेघा रेड्डी और मधुसूदन रेड्डी भी शामिल रहे।
