हजारीबाग। सिंदूर पंचायत में मुखिया सरोज देवी के नेतृत्व में करम महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। निवेदक कृष्ण कुमार मेहता उर्फ पंडित जी ने गांव में पूजा-पाठ एवं पारंपरिक नृत्य के साथ पर्व का शुभारंभ किया।

पर्व के समापन अवसर पर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

