हजारीबाग। जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय हजारीबाग आगमन के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद के पिता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल उर्फ बादल बाबू से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ब्रजकिशोर जायसवाल ने व्हीलचेयर से ही अंगवस्त्र ओढ़ाकर सरयू राय का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच पुरानी यादों पर चर्चा हुई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, अनिल मिश्रा, विजय वर्मा, शेर सिंह, पूनम साव, राकेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

