हजारीबाग। अन्नदा चौक स्थित प्रभु निवास मार्केट में बुधवार को शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता हुई। अभिमन्यु प्रसाद ने कहा कि शहर पाषाण युग में पहुंच गया है, सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। उन्होंने कहा कि 35 वर्षों से नाली, गली, सड़क की समस्या बनी है। बस स्टैंड निर्माण,

खासमहल जमीन विवाद का समाधान और झील संरक्षण की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि झील को टेंडर का अखाड़ा बना दिया गया है, जबकि जनता को बिजली-सड़क चाहिए। मौके पर बटेश्वर प्रसाद मेहता, जितेंद्र जैन, मूलचंद साव मौजूद थे।
