पूर्वोत्तर के मेघालय से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी UDP के आठ विधायक बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में इन विधायकों का पार्टी में स्वागत किया गया। BJP में शामिल होने वाले विधायकों में लखमेन रिम्बुई, पायस मारवेन, किर्मेन श्यल्ला, मायरालबॉर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपार सिनरेम और सिनशर

लिंगदोह थबाह शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इन विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर BJP का रुख किया है। वहीं, इससे पहले विधायक किर्मेन श्यल्ला ने कोयला खनन, खासी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने और अन्य स्थानीय मुद्दों पर BJP नेतृत्व से मिले आश्वासनों को फैसले की वजह बताया था।

