झरिया के लोदना एनएस 12 नंबर स्थित मां रक्षा काली धाम और सुराटांड़ के प्राचीन काली मंदिर में मंगलवार की शाम मां रक्षा काली की पूजा विधि-विधान और श्रद्धा के साथ शुरू हुई। पूजा पूरी रात चली और मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, उनकी पत्नी अर्चना अग्रवाल, झरिया

विधायक रागिनी सिंह, लोदना क्षेत्र के जीएम अनिल कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान रात 12 बजे से बलि की रस्म शुरू हुई। मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो और लोदना ओपी प्रभारी राजेश कुमार समेत पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

