पश्चिम बंगाल के जलदापाड़ा नेशनल पार्क में विश्व गैंडा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो हाथी शावकों का नामकरण किया। इनमें दो साल की मादा हाथी का नाम ‘सुलक्षणा’ और एक साल के नर हाथी का नाम ‘चैतन्य’ रखा गया। मुख्यमंत्री ने जलदापाड़ा के होलोंग पिलखाना का दौरा किया

। इस दौरान उन्होंने गणेश पूजा की और हाथियों को प्रसाद भी खिलाया। अधिकारियों के मुताबिक, शावकों के नाम उनके माता-पिता के नामों को ध्यान में रखते हुए वन अधिकारियों से चर्चा के बाद तय किए गए। विश्व गैंडा दिवस के कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण को लेकर भी गतिविधियां हुईं। जलदापाड़ा में मुख्यमंत्री ने गैंडों और अन्य वन्यजीवों को भी देखा।

