बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हरे निशान में हुई। बीएसई सेंसेक्स 119.24 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,648.32 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 23.15 अंक यानी 0.10 प्रतिशत चढ़कर 23,352.15 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 के शेयर तेजी के साथ खुले, जबकि 5 शेयर गिरावट में रहे

और एक शेयर बिना बदलाव के खुला। बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 2.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक में भी तेजी देखी गई। दूसरी ओर, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ खुले। टेक महिंद्रा का शेयर बिना बदलाव के खुला।
