योसेमिट में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत |

योसेमिट में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत |

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की आग बुझाने के अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रविवार दोपहर आग पर पानी गिराने में जुटा एक फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में सिर्फ दोनों पायलट ही मौजूद थे। दोनों कॉन्ट्रैक्ट कंपनी प्रिसीजन के लिए काम कर रहे थे।

मृतकों की पहचान ग्रेग किंग और रयान कटर के रूप में हुई है। हेलीकॉप्टर डोम फायर को बुझाने के लिए वॉटर बकेट से पानी गिरा रहा था, तभी ऑस्ट्रेंडर लेक के दक्षिण-पूर्व इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह अभी साफ नहीं है। FAA और NTSB ने जांच शुरू कर दी है। डोम फायर 15 सितंबर को शुरू हुई थी और इसे बुझाने में करीब 580 लोग जुटे हैं। आग पर अब तक करीब 15 प्रतिशत ही काबू पाया जा सका है।