कोयलांचल में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व |

कोयलांचल में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व |

श्री श्री मनसा पूजा समिति, द्वास पाड़ा, थाना मोड़ सरायढेला द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करमा महोत्सव एवं जवा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रकृति पर्व करम एकादशी के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करिश्मा कुमकुम ग्रुप, द्वितीय स्थान सुप्रिया-करुणा ग्रुप और तृतीय स्थान नीलम-पूनम ग्रुप ने प्राप्त किया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी जवा दलों को कपड़ा, साड़ी और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

मान्यता के अनुसार करम डाली में बालू रखकर जौ बोया जाता है और सात दिनों तक उसकी पूजा होती है। एकादशी की रात बहनों ने निर्जला उपवास रखकर रात भर ढोल-नगाड़ों के साथ करम डाली के चारों ओर घूम-घूम कर करम गीत गाए और भाइयों की लंबी आयु की कामना की। सुबह रक्षा सूत्र बांधकर पारण किया गया और करम डाली का विसर्जन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय दास, सचिव मुकेश दास, कोषाध्यक्ष करिश्मा भारती सहित सचिन, शुभम, अमित, सुमित, अभिषेक, नीलम, पूनम, कुमकुम, करुणा, सुप्रिया सहित समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा।