हजारीबाग में शिवलाल महतो ने जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा |

हजारीबाग में शिवलाल महतो ने जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा |

हजारीबाग। झारखंड राज्य में विस्थापितों और प्रभावितों की समस्याओं के साथ-साथ कोयला, बालू और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता शिवलाल महतो ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य कुमार साहू के निर्देश पर पार्टी लगातार राज्य की समस्याओं को सामने लाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में कोयला, बालू, विस्थापन समेत कई मुद्दों पर आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इन समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।

शिवलाल महतो ने कहा कि भाजपा समय-समय पर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है। यदि राज्य सरकार जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन का रास्ता अपनाकर जनता के अधिकार और न्याय की मांग को मजबूती से उठाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना पार्टी का दायित्व है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी, ताकि आम लोगों की समस्याओं का निष्पादन हो सके और उन्हें उनका अधिकार मिल सके।