केरल के कासरगोड में सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार बाइक एक मोड़ पर मुड़ रही जीप से टकरा जाती है। हादसा बोविक्कनम इलाके के एक चौराहे पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जीप के मुड़ते ही बाइक उससे जोरदार तरीके से टकराती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा

गिरा। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में कम से कम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।