पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने राणाघाट पुलिस जिले के हरिणघाटा DIB कार्यालय में ट्रैप ऑपरेशन चलाया। आरोप है कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और कथित तौर पर रिश्वत की रकम

स्वीकार करते हुए दो सिविक वॉलंटियर को मौके पर पकड़ लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रिश्वत की मांग किसके निर्देश पर की गई थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।